Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम ने कोलूखेत के निकट भू-स्खलन की समस्या के स्थाई समाधान के...

सीएम ने कोलूखेत के निकट भू-स्खलन की समस्या के स्थाई समाधान के दिए निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून-मसूरी रोड पर कोलूखेत के निकट भू-स्खलन की समस्या के स्थाई समाधान के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री ने स्थलीय निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि भूस्खलन से रोड बाधित न हो इसके लिए प्रोपर ट्रीटमेंट किया जाय। इसके लिए जिस भी आधुनिक तकनीक की आवश्यकता है, वह की जाय।

इस अवसर पर केबिनेट मंत्री  गणेश जोशी, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता एन.पी. सिंह, अधीक्षण अभियंता  पी.एस. बृजवाल, अधिशासी अभियंता डी.सी. नौटियाल मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments