Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम ने दिए निर्देश, जिन जिलों में आ रहे हैं प्रवासी वहां...

सीएम ने दिए निर्देश, जिन जिलों में आ रहे हैं प्रवासी वहां हो थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था

सीएम रावत ने दिए निर्देश, जिन जिलों में आ रहे हैं प्रवासी वहां हो थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था

देहरादून। सीएम ने कहा बाहरी राज्यों से काफी संख्या में उत्तराखंड के लोग वापस आ रहे हैं। वो जिन जिलों में जा रहे हैं वहां थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान सीएम ने कहा, बाहरी राज्यों से काफी संख्या में उत्तराखंड के लोग वापस आ रहे हैं। वो जिन जिलों में जा रहे हैं वहां थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की जाए, जिससे बॉर्डर एरिया पर स्क्रीनिंग का लोड कम हो सके। सीएम ने कहा कि बाहर से आने वाले लोगों को क्वारंटाइन किया जा रहा है और इसकी लगातार मॉनीटरिंग की जरारूत है। इसके लिए कर्मिकों की तैनाती की जाए।

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को सचिवालय में कोरोना वायरस के प्रभावी नियंत्रण को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान सीएम ने कहा, कोरोना की रोकथाम के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क की अनिवार्यता का कड़ाई से पालन करवाया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि लोगों के पास मास्क की उपलब्धता हो। मास्क का इस्तेमाल न करने वालों और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों पर जुर्माने की कारवाई की जाए। बाहरी राज्यों के जो श्रमिक उत्तराखंड में हैं, अगर वो अपने राज्यों में वापस जाना चाहतें हैं तो उनके राज्यों से जो वाहन आ रहे हैं, उन्हें उन वाहनों में भेजने की व्यवस्था की जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाहरी राज्यों से जितने भी लोग आ रहे हैं उनका पूरा डाटा रखा जाए कि ये कहां पर क्वारंटाइन किये गये हैं। अगर इनमें से कोई कोरोना पॉजीटिव पाया जाता है, तो अन्य लोगों को भी ट्रेस किया जा सके। इसके लिए पुलिस द्वारा संबंधित लोगों को अलर्ट के लिए एसएमएस भेजने की व्यवस्था भी की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कंट्रोल रूम और आइटी सेक्टर को और मजबूत करने की जरूरत है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को क्वारंटाइन किया जा रहा है। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रधान अच्छा काम कर रहे हैं और पूरा सहयोग दिया जा रहा है।

बैठक में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश, डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी, सचिव अमित नेगी, नितेश झा, शैलेष बगौली, आइजी संजय गुंज्याल, निदेशक एनएचएम युगल किशोर पंत और डीजी स्वास्थ्य अमिता उप्रेती उपस्थित थीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments