Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम ने दी शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि, राज्यपाल ने ली रैतिक परेड...

सीएम ने दी शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि, राज्यपाल ने ली रैतिक परेड की सलामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वह ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण भी जाएंगे जहां भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में आयोजित राज्य स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे।

बुधवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कचहरी स्थित शहीद स्मारक स्थल पहुंचे और शहीदों को नमन किया। इसके बाद सीएम धामी देहरादून पुलिस लाइन पहुंचकर रैतिक परेड में शामिल हुए। वहीं राज्यपाल ले.जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) रैतिक परेड की सलामी लेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री भाजपा प्रदेश कार्यालय बलबीर रोड पहुंच कर वहां राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रदर्शनी का शुभारंभ व आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। करीब 12:30 बजे वह भराड़ीसैंण विधानसभा भवन पहुंचेंगे। वह पौने तीन बजे उनका देहरादून लौटने का कार्यक्रम है।

दोपहर तीन बजे वह सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में राज्य स्थापना दिवस एवं प्रगति से प्रकृति पथ तक विषय पर आयोजित संगोष्ठी में भाग लेंगे। इसके बाद वह राजभवन में आयोजित स्वल्पाहार कार्यक्रम में शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments