Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम ने देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री व गृह मंत्री लौह पुरुष...

सीएम ने देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री व गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती पर उन्हें की श्रद्धांजलि अर्पित

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री व गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता सरदार पटेल ने राष्ट्र की एकता व अखण्डता को अक्षुण्ण बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हम आज जो विस्तृत, एकीकृत व सुनहरा भारत देख रहे हैं, उसमें सरदार पटेल की कूटनीति व दूरदर्शिता का महत्वपूर्ण योगदान है। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना होगा। युवा पीढ़ी को सरदार पटेल के आदर्शो से प्रेरणा लेकर देश के सर्वांगीण विकास के लिए अपना योगदान देना होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments