Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों और युवाओं को दी शुभकामनाएं

सीएम ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों और युवाओं को दी शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राष्ट्रीय खेल दिवस की प्रदेश के खिलाड़ियों एवं युवाओं को शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र ने खेल दिवस के अवसर पर जारी अपने संदेश में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि खेलों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। देश और दुनिया के खिलाड़ी एक मंच पर खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर आपसी सद्भाव को बढाने का भी कार्य करते हैं। इस प्रकार आपसी सहयोग और सद्भाव बढ़ाने की दृष्टि से भी खेलों का महत्वपूर्ण योगदान है।  राज्य सरकार खेलों के विकास एवं खिलाड़ियों को हर सम्भव सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संकल्पबद्ध है। राज्य में योजनाबद्ध तरीके से खेल सुविधाओं को विकसित कर खिलाड़ियों को बेहतर खेल वातावरण देने के प्रयास निरंतर जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments