Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम रावत कोरोना को मात देकर आज पहुंचेगे दून

सीएम रावत कोरोना को मात देकर आज पहुंचेगे दून

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कोरोना को मात देकर आज साढ़े तीन बजे दिल्ली से देहरादून लौटेंगे। दो दिन पहले ही उनका होम आइसोलशन पूरा हो चुका है। अब सीएम और उनके स्वजन पूरी तरह से ठीक हैं। आपको बता दें कि बीती 18 दिसंबर को सीएम रावत, उनकी पत्नी और बेटी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद वे होम आइसोलेशन में चले गए थे। फिर हल्का बुखार होने पर उन्हें दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यहां उनके फेफड़ों में हल्का संक्रमण पाया गया। इसपर एम्स दिल्ली के चिकित्सकों से परामर्श लिया गया और फिर सीएम को एम्स शिफ्ट किया गया। यहां शिफ्ट होने के बाद सीएम रावत के कुछ टेस्ट किए गए। शनिवार को कोविड जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मुख्यमंत्री एम्स से डिस्चार्ज होकर दिल्ली स्थित आवास में होम आइसोलेशन में थे। सोमवार को उनकी पत्नी और पुत्री भी एम्स से डिस्चार्ज हो गईं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments