Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम रावत ने ऋषिकेश में एयर एंबुलेंस सेवा का किया उद्घाटन

सीएम रावत ने ऋषिकेश में एयर एंबुलेंस सेवा का किया उद्घाटन

देहरादून।  उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में एयर एंबुलेंस सेवा के लिए नवनिर्मित हेलीपैड का उद्घाटन किया। इसके आद अब दूरदराज के पहाड़ी क्षेत्रों में होने वाली दुर्घटनाओं के दौरान मरीजों को त्वरित उपचार के लिए अस्पताल भेजने की सुविधा मिल सकेगी।

सीएम ने कहा कि उत्तराखंड में समय-समय पर प्राकृतिक आपदाएं आती रहती हैं। इस कारण कई गंभीर घटनाएं होती हैं। इस प्रकार की घटनाओं के बाद बड़े अस्पताल में मरीजों को पहुंचाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, लेकिन राज्य सरकार ने मरीजों को सुविधा देने के लिए पहल की है।

पिछले दिनों एक ऐसे ही बड़ी घटना हुई जिसमें 55 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ऐसे समय में एयर एंबुलेंस ही एक माध्यम था जिसके माध्यम से मरीजों को अस्पताल पहुंचाया सकता था।

अब सीधे अस्पताल पहुंचेंगे मरीज
उन्होंने कहा कि अभी तक साधन न होने के कारण आईडीपीएल में हम मरीजों को उतरवा देते थे, इसके बाद एंबुलेंस से अस्पताल लाया जाता था। लेकिन अब मरीजों को एयर एंबुलेंस के माध्यम से लाया जाएगा। जिसमें समय भी बचेगा और मरीजों को लाभ भी मिलेगा।

सीएम ने कहा कि हमने देखा है कि मरीजों का उपचार करते हुए कई चिकित्सक भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं की सेवाओं की भी सराहना की।

इस कार्य में प्रशासनिक अधिकारियों और समाजसेवियों द्वारा दी गई सेवाओं को भी सराहा। मंगलवार को एम्स परिसर में आयोजित हेलीपैड उद्घाटन समारोह के दौरान सीएम त्रिवेंद्र के साथ एम्स निदेशक प्रो. रविकांत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, मेयर अनीता मंमगाईं भी मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments