Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनसीटीईटी के आवेदन की तिथि 2 मार्च तक बढ़ी, परीक्षा 5 जुलाई...

सीटीईटी के आवेदन की तिथि 2 मार्च तक बढ़ी, परीक्षा 5 जुलाई को होगी

देहरादून। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। हालांकि देशभर में परीक्षा का आयोजन पांच जुलाई को ही किया जाएगा।

सीटीईटी की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इसकी अंतिम तिथि 24 फरवरी तय की हुई है। इससे पूर्व ही सीबीएसई ने अंतिम तिथि बढ़ाकर दो मार्च कर दी है। परीक्षा का शुल्क पांच मार्च तक जमा करा सकते हैं।

इसके बाद मौका नहीं दिया जाएगा। हालांकि परीक्षा पांच जुलाई को ही होगी। सीटीईटी में दो पालियों में दो पेपर होंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9ः30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 4ः30 बजे तक होगी। यह परीक्षा देहरादून सहित देश के 112 शहरों में आयोजित की जाएगी।

 

यहां करें आवेदन : www.ctet.nic.in

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments