Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसीबीएसई की कंपार्टमेंट परीक्षाएं 22 सितंबर से होंगी शुरू, परीक्षा के लिए...

सीबीएसई की कंपार्टमेंट परीक्षाएं 22 सितंबर से होंगी शुरू, परीक्षा के लिए बनाए गए 108 केंद्र

देहरादून। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई की 10वीं, 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षाएं 22 सितंबर से शुरू होंगी। सीबीएसई देहरादून रीजन में परीक्षा के लिए 108 केंद्र बनाए गए हैं। 

सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षाओं के लिए केंद्र व राज्य सरकारों की कोविड गाइडलाइंस का पूर्णतः पालन किया जाएगा। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10ः30 से दोपहर 1ः30 बजे तक परीक्षा होनी है। इसके लिए संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र भेजे गए हैं।

प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ छात्रों को मास्क पहने बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी परीक्षा केंद्रों पर छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। अगर कोई छात्र बुखार से पीड़ित हुआ या फिर कोरोना संदिग्ध हुआ तो उसे आईसोलेशन कक्ष में बैठकर परीक्षा देनी होगी। छात्रों को पारदर्शी बोतल में अपना सैनिटाइजर और पीने के पानी की बोतल ले जाने की इजाजत होगी।

एक परीक्षा कक्ष में केवल 12 छात्र ही सोशल डिस्टेसिंग के साथ बैठें। सीबीएसई ने इस साल कोविड की वजह से प्रदेश के दुर्गम पहाड़ी इलाकों में भी परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इसके तहत बागेश्वर, चंपावत में पहली बार कंपार्टमेंट परीक्षाओं के केंद्र बनाए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments