Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसीबीएसई ने अगले वर्ष होने वाली बोर्ड परीक्षा का शैडयूल किया जारी

सीबीएसई ने अगले वर्ष होने वाली बोर्ड परीक्षा का शैडयूल किया जारी

देहरादून: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अगले वर्ष होने वाली बोर्ड परीक्षा का शैडयूल जारी कर दिया है। 10वीं व 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होंगी। तकरीबन दो महीने तक चलने वाली परीक्षा 10 अप्रैल को समाप्त होंगी।

सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी डा. रणबीर सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि इस बार एडवांस में स्कूलों को इसलिए परीक्षा का शैडयूल भेजा है, ताकि वह समय से कोर्स को पूरा कर तैयार रहेंगे। छात्र-छात्राएं आफिशियल वेबसाइट पर जाकर परीक्षा तिथि के नोटिस को डाउनलोड कर सकते हैं।

गौर हो कि इस वर्ष बोर्ड परीक्षाएं कक्षा 10 के लिए 15 फरवरी से 21 मार्च तक, जबकि कक्षा 12 के लिए 15 फरवरी से 5 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। परिणाम 12 मई को घोषित किए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments