Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसीबीएसई ने जारी किए 12वीं कक्षा के परिणाम, एैसे देख सकतें हैं...

सीबीएसई ने जारी किए 12वीं कक्षा के परिणाम, एैसे देख सकतें हैं रिजल्ट

देहरादून। सीबीएसई ने सोमवार को दोपहर बाद 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए। सीबीएसई ने बताया कि वह 15 जुलाई से पहले परीक्षा परिणाम जारी कर देगा। सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर देखे जा सकते हैं परिणाम।

आपको बता दें कि देहरादून रीजन में सीबीएसई और सीआइएससीई में 10वीं और 12वीं के करीब तीन लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। कोरोना के चलते परीक्षाएं स्थगित होने के बाद दोनों बोर्ड ने केवल मुख्य परीक्षाएं कराने का फैसला लिया था, जिसके तहत देहरादून रीजन में सीबीएसई बोर्ड के केवल 12वीं और सीआइएससीई के 10वीं और 12वीं दोनों की परीक्षा होनी थी। रीजन के 744 स्कूलों में प्रस्तावित इन परीक्षाओं में करीब डेढ़ लाख परीक्षार्थी शामिल होते।

दून रीजन से 1.42 लाख छात्र पंजीकृत

सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा में दून रीजन से एक लाख 42 हजार 515 छात्र शामिल हुए। इनमें 10वीं के 80 हजार 168, जबकि 12वीं में 62 हजार 347 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। दून रीजन में उत्तराखंड के 13 जिलों के अलावा उत्तर प्रदेश के आठ जनपदों के 1095 स्कूल शामिल हैं। जिनमें 984 निजी स्कूल और 111 केवि व जवाहर नवोदय विद्यालय आते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments