Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसीमा पर पाकिस्तान की ओर से की गोलीबारी में उत्तराखंड के दो...

सीमा पर पाकिस्तान की ओर से की गोलीबारी में उत्तराखंड के दो जवान शहीद, दो घायल

देहरादून। जम्मू कश्मीर के उड़ी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में पिथौरागढ़ जिले के दो जवान शहीद हो गए। इस हमले में दो जवान घायल हुए हैं।

जिनमें एक पिथौरागढ़ का, जबकि एक बागेश्वर जिले का है। इस घटना की सूचना से शहीदों के घर में कोहराम मचा है। दो जवानों की शहादत से पूरे जिले में शोक की लहर छाई है।

शहीद गोकर्ण सिंह का परिवार वर्तमान में बरेली में
मिली जानकारी के अनुसार कुमांऊ रेजीमेंट में तैनात गंगोलीहाट के नाली गांव निवासी नायक शंकर सिंह और मुनस्यारी के नापड़ गांव निवासी गोकर्ण सिंह शहीद हो गए हैं।

शहीद गोकर्ण सिंह का परिवार वर्तमान में बरेली में रहता है। पिथौरागढ़ निवासी नायक प्रदीप कुमार और बागेश्वर जिला निवासी नारायण सिंह इस हमले में घायल हो गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments