Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनसुर्खियों में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की  सक्रियता 

सुर्खियों में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की  सक्रियता 

देहरादून। पिछले एक साल से महाराष्ट्र का राजभवन सुर्खियों में है। ‘जन राज्यपाल’ भगत सिंह कोश्यारी रोज अखबार से लेकर सोशल मीडिया तक छाए रहते हैं। समस्या हो चाहे फिर कोई शिकायत हो, सभी के लिए राजभवन के दरवाजे खुलें हैं। अपने कार्यकाल का एक साल पूरा करने वाले 78 वर्षीय महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी इस एक साल में 225 कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ ही 200 प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात कर चुके हैं। सत्तापक्ष को राज्यपाल महोदय की यह सक्रियता रास नहीं आती। सत्ताधारीदल के नेता गाहे बगाहे टिप्पणी भी करते रहते हैं। महाराष्ट्र गवर्नर भगत सिंह कोश्यारीकी सक्रियता देख ठाकरे सरकार के एक मंत्री ने उनसे मजाकिया लहजे में कह दिया कि ‘साहब आप महाराष्ट्र से चुनाव तो नहीं लड़ने वाले’। हालांकि राज्यपाल ने उनकी शंका का समाधान कर दिया कि ‘मै महाराष्ट्र नहीं, अब कहीं से कोई चुनाव नहीं लड़ने वाला।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments