Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसैर कराने के नाम पर ट्रैवल गाइड कर रहा था कुछ और...

सैर कराने के नाम पर ट्रैवल गाइड कर रहा था कुछ और ही धंधा, पुलिस ने गिरफ्तार किया तो सामने आया सच

देहरादून: उत्‍तराखंड की सैर कराने के नाम पर ट्रैवल गाइड कुछ और ही धंधा कर रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सच जाना तो सनसनीखेज बातों सामने आईं। दरअसल, देहरादून की रायपुर थाना पुलिस ने ट्रैवल गाइड को एक किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

आरोपित पूर्व में मर्चेंट नेवी में था, लेकिन चोट लगने की वजह से वह बाहर हो गया। एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि रायपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मिर्जापुर सहारनपुर चरस लेकर रायपुर क्षेत्र में आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

मुंबई में मर्चेंट नेवी में था आरोपित
आरोपित की पहचान आदर्श कुमार निवासी अहीर मंडी हाथीबड़कला के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह 2017 तक अकॉर्डशिप मैनेजमेंट कंपनी मुंबई में मर्चेंट नेवी में था, लेकिन चोट लगने के कारण वह बाहर हो गया।

पर्यटकों को उपलब्ध करवाता था चरस
इसके बाद उसने खुद की ट्रैवलिंग गाइड की कंपनी एडवेंचर खोली, जिसमें वह पर्यटकों को ऋषिकेश और उत्तरकाशी टैक्सी उपलब्ध कराकर कमीशन एजेंट के रूप में कार्य करता था। वह बाहर से आने वाले पर्यटकों को चरस उपलब्ध करवाता था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments