Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसोशल मीडिया में महाराज की आप में जाने की चर्चा, करीबियों ने कहा,...

सोशल मीडिया में महाराज की आप में जाने की चर्चा, करीबियों ने कहा, छवि खराब करने की साजिश

पश्चिम बंगाल से भाजपा प्रत्याशियों का प्रचार कर लौटे पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के आम आदमी पार्टी में जाने को लेकर चर्चा तेज हो गई है। बुधवार को सोशल मीडिया में इसकी खूब चर्चा हुईं। महाराज के करीबियों ने इन्हें निराधार, असत्य और उनके नेता की छवि खराब करने की साजिश करार दिया है।एक टीवी चैनल की वेबसाइट पर जारी खबर के मुताबिक, महाराज की आप सुप्रीमो व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूर्व में एक मुलाकात भी हो चुकी है। इधर, सोशल मीडिया की खबरों का महाराज के करीबियों ने खंडन किया है।पर्यटन मंत्री महाराज के सोशल मीडिया प्रभारी नीशिथ सकलानी ने खबर को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि महाराज भाजपा का प्रचार करके पश्चिम बंगाल से लौटे हैं। उनकी न तो केजरीवाल न ही आप के किसी नेता से मुलाकात हुई। कुछ लोग उनकी छवि को खराब करने के लिए साजिश कर रहे हैं।पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के बेशक आम आदमी पार्टी में जाने की संभावनाओं से सियासी चर्चा गरमा रही हैं, लेकिन आप की उत्तराखंड इकाई के फेसबुक पेज पर महाराज पर निशाना साधा गया है। इस पेज पर लिखा है, याद रखा जाएगा।जब उत्तराखंड जल रहा था, तब नेता चुनाव प्रचार कर रहे थे। इस पेज पर सतपाल महाराज के फेसबुक संदेश और मुख्यमंत्री तीरथ सिंह की फोटो चस्पा की गई है। संदेश में महाराज ने पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के सिंबुलबाड़ी क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने का जिक्र है। उधर, आम आदमी पार्टी से जुड़े नेता इस बारे में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।आम आदमी पार्टी के प्रभारी दिनेश मोहनिया भी कुछ दिनों पहले यह शिगूफा छोड़ चुके हैं कि प्रदेश के एक कैबिनेट मंत्री व चार विधायक पार्टी के संपर्क में हैं और सही समय आने पर वे पार्टी में शामिल होंगे।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments