Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधस्टाॅक फारेक्स मार्केट में निवेश का झांसा देहर ठग लिए 7.95 लाख

स्टाॅक फारेक्स मार्केट में निवेश का झांसा देहर ठग लिए 7.95 लाख

देहरादून। स्टाॅक और फारेक्स मार्केट में निवेश का झांसा देकर दून निवासी दंपति से 7.95 लाख रूपये ठग लिए गए। महिला ने तहरीर दी तो दिल्ली निवासी दो आरोपियों के खिलाफ नेहरू काॅलोनी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों में एक प्रीतमपुरा, दिल्ली स्थित निजी बैंक की शखा में नौकरी करता है।

नेहरू काॅलोनी थानाध्यक्ष लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि मीनाक्षी त्यागी पत्नी अरविंद कुमार निवासी सेक्टर चार, डिफेंस काॅलोनी ने तहरीर दी। बताया कि फरवरी 2022 में तुषार त्यागी निवासी वसुंधरा गाजियाबाद ने उनके पति से फोन पर संपर्क किया। आरोपी ने खुद को प्रीतमपुरा दिल्ली स्थित इंडस इंड बैंक शाखा का कर्मचारी बताया। झांसा दिया कि वह स्टाॅक और फॅरेक्स मार्केट में निवेश करेंगे तो बड़ा मुनाफा होगा। वह उसके झांसे में आ गए। उन्होंने अपनी पत्नी से आरोपी के दिए बैंक खाते में 7.95 लाख रूपये ट्रांसफर कर दिए। उन्होंने अपनी पत्नी से आरोपी के दिए बैंक खाते में 7.95 लाख रूपये ट्रांसफर कर दिए। उन्होंने अप्रैल 2022 में तीस हजार के लाभ का भुगतान किया। इसके कोई रकम नहीं दी। पीडित आरोपी के छोटे भाई मयंक से मिले। उसने भी रकम सुरक्षित होने पर उस पर लाभ मिलने का झांसा। रकम उन्होंने कम समय के लिए दी थी। आरोपियों ने नहीं लौटाई। तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments