देहरादून। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआइ) प्रदेश के सहायता प्राप्त अशासकीय कॉलेज में सीयूईटी के माध्यम से स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के विरोध में आज 12 बजे सचिवालय कूच करेंगे। एनएसयूआइ के प्रदेशाध्यक्ष विकास नेगी ने कहा कि विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को भी आमंत्रित किया गया है। विरोध प्रर्दशन में डीएवी, डीबीएस, एमकेपी व श्री गुरुराम राय डिगी कॉलेज के एनएसयूआइ कार्यकर्त्ता भाग लेंगे और मांग करेंगे।

