Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डस्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा,...

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, एक व्यक्ति और दो महिलाएं गिरफ्तार

देहरादून। डालनवाला कोतवाली पुलिस ने ओल्ड सर्वे रोड स्थित स्पा सेंटर पटाया यूनीसेक्स सैलून एंड स्पा सेंटर पर छापा मारकर एक महिला और आदमी को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है। साथ ही इस गोरखधंधे में शामिल रिसेप्शन पर मौजूद महिला को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने स्पा सेंटर के मालिक और गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इंस्पेक्टर मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। सूचना पर तुरंत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। छापे के दौरान स्पा सेंटर के एक केबिन में एक पुरुष और महिला आपत्तिजनक अवस्था में मिले। वहीं, केबिन से आपत्तिजनक वस्तु बरामद हुई। पकड़े गए व्यक्ति का स्पा सेंटर के रजिस्टर में कोई नाम-पता दाखिल नहीं पाया गया। पूछताछ करने पर बताया कि स्पा सेंटर के मालिक सुशील चौधरी की ओर से स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का कार्य किया जाता है, जिसमें रिसेप्शन पर मौजूद महिला की भी भागीदारी रहती है। 

इस पर स्पा सेंटर के केबिन में आपत्तिजनक अवस्था में मिले जगमीत सिंह और महिला और रिसेप्शन पर मौजूद महिला को गिरफ्तार कर किया गया है। इसके साथ ही स्पा सेंटर के मालिक सुशील चौधरी और गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments