Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डस्पोर्ट्स कॉलेज के पास शव मिलने से हड़कंप, पास से मिली नुवान...

स्पोर्ट्स कॉलेज के पास शव मिलने से हड़कंप, पास से मिली नुवान की बोतल, आत्महत्या की आशंका

देहरादून : देहरादून में गुरुवार की सुबह स्‍पोर्ट्स कॉलेज के पास शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव के पास से नुवान की बोतल मिली है। जिससे आत्‍महत्‍या की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक स्पोर्ट्स कॉलेज के पास मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। शव की सूचना मिलते ही रायपुर पुलिस मौके पर पहुंची।

मृतक के पास से नुवान की बोतल मिली है। पुलिस के मुताबिक आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है।मृतक नाथुआवाला का रहने वाला बताया जा रहा है। मृतक का नाम धीरेंद्र नयाल है। पुलिस परिजनों से भी आत्महत्या करने के पीछे की वजह जानने की कोशिश में जुटी है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments