Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डस्वास्थ्य सेवाओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने प्रदेश सरकार...

स्वास्थ्य सेवाओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका

देहरादून। महानगर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए एस्लेहॉल चौक पर पुतला फूंका। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कोरोना महामारी चरम पर है। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। राज्य सरकार ने दून मेडिकल कॉलेज और एम्स ऋषिकेश में कोविड सेंटर बनाएं हैं, मगर यहां की व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। 

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा की अगुवाई में कार्यकत्र्ता दोपहर एक बजे राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन से रैली निकालते हुए एस्लेहॉल पहुंचे। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाए कि कोरोना महामारी चरम पर है। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। राज्य सरकार ने दून मेडिकल कॉलेज व एम्स ऋषिकेश में कोविड सेंटर बनाएं हैं, मगर यहां की व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। अस्पतालों में सुविधाओं और डाक्टरों की भारी कमी है। 

राजकीय दून चिकित्सालय में गंभीर बीमारियों में प्रयोग किए जाने के लिए एक्सरे मशीन, सीटी स्कैन व अन्य उपकरण कई महीनों से बंद पड़े हैं। अन्य मरीजों को जगह-जगह धक्के खाने पड़ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों को बिना इलाज के घर भेजा जा रहा है। प्रदेश के सभी चिकित्सालयों में पंजीकृत छोटे बड़े चिकित्सकों की ओपीडी खुलवाई जानी चाहिए ताकि आमजन को कम दरों पर कोरोना, डेंगू टेस्ट व अन्य इलाज कराने की सुविधा मिल सके। 

आरोप लगाया कि चिकित्सालयों में सफाई की व्यवस्था सुचारू नहीं हो पा रही है। जगह-जगह गंदगी फैली हुई है। अधिकतर मरीजों को दवाएं भी उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं, उन्हें बाजार से महंगी दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार, रोहित चौधरी, नीरज त्यागी, प्रवीन त्यागी, बलराज बामरी, अरुण कुमार शर्मा, डॉ. विजेंद्र पाल, अर्जुन सोनकर, जगदीश धीमान आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments