Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डस्वीमिंग पूल में डूबने से हापुड़ के पर्यटक की मौत, मस्ती-मजाक में...

स्वीमिंग पूल में डूबने से हापुड़ के पर्यटक की मौत, मस्ती-मजाक में चली गई जान

ऋषिकेश के तपोवन में एक होटल के स्वीमिंग पूल में डूबने से एक पर्यटक की मौत हो गई है। थाना मुनिकीरेती पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया। थाना मुनिकीरेती पुलिस ने बताया कि तपोवन स्थित एक होटल में बक्सर हापुड़ उत्तर प्रदेश से एक ही परिवार के चार सदस्य आकर ठहरे हुए थे। बीते मंगलवार की रात सभी पर्यटक खाना खाने के बाद अपने कमरे में चले गए।देर रात करीब 11 बजे सभी सदस्य स्वीमिंग पुल के आसपास घूमने लगे। मस्ती के चक्कर में एक पर्यटक ने गोपाल गोयल (40) पुत्र ओमप्रकाश निवासी बक्सर थाना सिंबावली, गढ़मुक्तेश्वर, जिला हापुड़ उत्तर प्रदेश को हल्का सा धक्का दिया और वह सीधे स्वीमिंग पूल में गिर गया।

पर्यटकों को लगा कि गोपाल को तैराना आता है। लेकिन इस दौरान व्यक्ति स्वीमिंग पुल के अंदर छटपटाने लग गया। स्वीमिंग पुल में व्यक्ति को तड़पता देख एक होटल कर्मचारी ने उसको से बाहर निकाला। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती किया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments