Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डघायल युवक की अस्पताल में मौत के बाद स्वजनों का बवाल, सवालों...

घायल युवक की अस्पताल में मौत के बाद स्वजनों का बवाल, सवालों के घेरे में पुलिस, चौकी प्रभारी निलंबित

देहरादून : देहरादून पुलिस एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। जानकारी के मुताबिक 23 नवम्बर को देर रात छोटे से विवाद में दो पक्षों का आपसी झगड़ा हो गया था, जिसमें 28 वर्षीय चमोली निवासी विपिन रावत के सिर पर गम्भीर चोटें आई थीं।

पुलिस ने हल्की धाराओं में दर्ज किया मुकदमा
आज शनिवार की सुबह श्रीमहंत इंद्रेश अस्पताल में घायल विपिन रावत मौत हो गई। जिस पर स्वजनों ने बवाल कर दिया।

इस दौरान पुलिस पर आरोप लगाए गए कि पुलिस मामले को निष्पक्ष जांच नहीं कर रही है और आरोपितों को राहत देने के लिए पुलिस ने हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप लगाया कि मामले को रफा-दफा करने की पूरी कोशिश की जा रही है। साथ ही स्वजनों से समझौता करने की भी बात की जा रही है।

चौकी प्रभारी लखीबाग परवीन सैनी निलंबित
दूसरी ओर इस मामले में लापरवाही बरतने पर चौकी प्रभारी लखीबाग परवीन सैनी को निलंबित कर दिया है। इस मामले में आरोपित विनीत अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया है।

अस्पताल के गेट पर धरना प्रदर्शन किया
वहीं इस मामले में चमोली के विधायक राजेंद्र भंडारी के साथ सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे और अस्पताल के गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू किया।

भंडारी ने पुलिस और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में पुलिस लगातार आरोपियों का ही साथ दे रही है, लेकिन पीड़ितों को किसी भी प्रकार से न्याय नहीं मिल रहा है। वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौके पर पहुंचे और आरोपियों को सख्त सजा देने की बात कही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments