Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहरिद्वार में खुलेगा कैंसर अस्पताल, टाटा इंस्टीट्यूट से होगा अनुबंध- अनिल बलूनी

हरिद्वार में खुलेगा कैंसर अस्पताल, टाटा इंस्टीट्यूट से होगा अनुबंध- अनिल बलूनी

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि हरिद्वार और हल्द्वानी में इस साल के आखिर तक कैंसर के इलाज की सुविधा शुरू हो जाएगी। कैंसर अस्पताल के लिए राज्य सरकार, एटॉमिक एनर्जी विभाग और टाटा इंस्टीट्यूट के बीच अगले सप्ताह अनुबंध हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में पहले से ही कैंसर अस्पताल का ढांचा खड़ा है। वहां कीमोथेरेपी और इलाज सुविधा शुरू की जाएगी। शुक्रवार से हरिद्वार में शुरू हुए भाजपा के दो दिवसीय कार्यक्रम में पहुंचे राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने कहा कि कैंसर अस्पताल विश्वस्तरीय अत्याधुनिक सुविधायुक्त होगा। हरिद्वार में जमीन लेकर अस्पताल बनाने में वर्षों लग जाएंगे।

इसलिए सरकार पहले से निर्मित भवन में चिकित्सा उपकरण स्थापित कर इलाज शुरू करा देगी। कई भवन चिह्नित किए गए हैं। इनमें से एक फाइनल करना बाकी है। इसके बाद उत्तराखंड के कैंसर मरीजों को इलाज के लिए दिल्ली और दूसरे बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments