Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहरिद्वार में गंगा में डूबकर गाजियाबाद के श्रद्धालु की मौत

हरिद्वार में गंगा में डूबकर गाजियाबाद के श्रद्धालु की मौत

हरिद्वार: सिद्धकुटी आश्रम गुर्जर बस्ती में चल रहे मेले में पहुंचे गाजियाबाद के एक श्रद्धालु की गंगा में डूबकर मौत हो गई। जल पुलिस के गोताखोरों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद कर लिया।

श्यामपुर थाना प्रभारी अनिल चौहान ने बताया कि गाजियाबाद से श्रद्धालुओं का जत्था मेले में आया था। गंगा नदी में स्नान करने के दौरान गाजियाबाद के लोनी निवासी हिमांशु गहरे पानी में जाने के कारण डूब गया। सूचना पर जल पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। दो घंटे के सर्च अभियान के बाद मृतक का शव बरामद कर लिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments