Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहरियाणा का युवक ऋषिकेश में गंगा में डूबा, युवक की तलाश में...

हरियाणा का युवक ऋषिकेश में गंगा में डूबा, युवक की तलाश में जुटा रेस्‍क्‍यू दल

ऋषिकेश। दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया हरियाणा का एक युवक तेज बहाव की चपेट में आकर गंगा में डूब गया। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। एसडीआरएफ व फ्लड रेस्क्यू दल युवक की तलाश में जुटा है।

मंगलवार को शिवपुरी चौकी पहुंचे तीन युवकों ने पुलिस को जानकारी दी कि वह चार दोस्त यहां घूमने के लिए आए थे। गंगा में नहाते समय उनका एक साथी रविंद्र (36 वर्ष) पुत्र दलजीत सिंह निवासी ग्राम बुपनिया, थाना बादली, जिला झज्जर हरियाणा अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। सूचना पाकर चौकी पर तैनात पुलिस फोर्स व फ्लड रेस्क्यू दल ने मौके पर जाकर रेस्क्यू शुरू किया। कुछ समय बाद ढालवाला से एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। मगर, काफ तलाशी के बाद भी युवक का कुछ पता नहीं चल पाया।

थाना प्रभारी निरीक्षण कमल मोहन भंडारी ने बताया कि गंगा में डूबा युवक रविंद्र अपने तीन अन्य साथियों सुशील सिंह निवासी दिल्ली, ओम वीर निवासी नजफरगढ़ दिल्ली तथा रविंद्र कुमार निवासी सोनीपत हरियाणा के साथ यहां आया था। उन्होंने बताया कि फ्लड रेस्क्यू टीम व एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल से आगे नदी में युवक की तलाश में जुटी है। युवक के स्वजन को भी इसकी सूचना दे दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments