Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहरीश रावत का अजीबो गरीब बयान,इतनी बेचैन है लाठी तो मेरा सर...

हरीश रावत का अजीबो गरीब बयान,इतनी बेचैन है लाठी तो मेरा सर फोड़ें

प्रदर्शकारियों पर हुये लाठीचार्ज पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत ने भी सरकार की नीयत पर सवाल खड़े किये।उन्होंने ट्वीट कर त्रिवेंद्र सरकार से सवाल पूछा कि क्या अपनी मांगो के लिये प्रदर्शन करने वालो को अब लाठियां मिलेगी क्या इसी दिन के लिये उत्तराखंड मांगा गया था।हरीश रावत ने कहा कि उन लोगों की लड़ाई राजनीतिक नही है। मैं आज अपने को बहुत आहत और शर्मिंदा महसूस कर रहा हूंँ, लाठी हम पर चलाइये आइये न यदि आपकी लाठी इतनी ही बेचैन है तो मेरा सर फोड़िये।

 

मैं, #त्रिवेंद्र_सिंह जी से पूछना चाहता हूंँ बल्कि #भाजपा से पूछना चाहता हूंँ, क्या यह #उत्तराखंड_राज्य, उत्तराखंड के #भाई-बहनों ने इसलिये बनाया कि वो सड़क की मांग को लेकर के, सड़क के चौड़ीकरण की मांग को लेकर के और दो-दो मुख्यमंत्रियों की #घोषणाओं का सम्मान करने की मांग को लेकर के #भराड़ीसैंण पहुंचेंगे और प्रदर्शन करेंगे तो उन पर #लाठीचार्ज होगा? मैं आज अपने को बहुत आहत और शर्मिंदा महसूस कर रहा हूंँ, उनकी लड़ाई राजनैतिक नहीं है, लाठी हम पर चलाइये। कल मैं, #सड़क की शुरुआत में सांकेतिक विरोध पर बैठने की इस लाठीचार्ज से पहले घोषणा कर चुका हूंँ, आइये न यदि आपकी #लाठी इतनी ही बेचैन है तो मेरा सर फोड़िये वहां।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments