Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहरीश रावत की सीएम पुष्कर सिंह धामी से अपील, कहा-एक बार जरूर...

हरीश रावत की सीएम पुष्कर सिंह धामी से अपील, कहा-एक बार जरूर करें पुनर्विचार

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से अपील की है। धामी सरकार द्वारा ब्रिटिशकालीन नामों को बदलने के फैसले पर रावत ने एक बार पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है। उत्तराखंड के हिल स्टेशन, पार्कों के ब्रिटिशकालीन नामों को बदलने का पूर्व सीएम हरीश रावत ने विरोध किया है।

रावत ने ब्रिटेन ने नवनियुक्त पीएम ऋषि सुनक का उदाहरण भी सरकार के सामने रखा है। रावत ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सीएम पुष्कर सिंह धामी का ध्यान इस विषय की ओर खींचा है। कहा कि, लैंसडाउन का नाम बदलना, उत्तराखंड के लिए नुकसानदायक होगा। अब लैंसडाउन एक विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो रहा है।

पर्यटकों में उत्तराखंड को लेकर क्रेज भी बढ़ रहा है। लैंसडाउन में गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर भी है। रावत ने आगे लिखा कि लैंसडाउन को गढ़वाल रेजीमेंट यानि गढ़वाल के महावीरों के घर के रूप में जाना जाता है। हमें नाम की उन बुलंदियों तक पहुंचने में बहुत वक्त लगा है।

रावत का कहना है कि फिर आज समय बदल गया है। जिनके हम गुलाम रहे उस देश का प्रधानमंत्री आज भारतीय मूल का एक हिंदू है। इस पर हमको गर्व होना चाहिए। सीएम से सवाल करते हुए कहा कि, फिर किस-किसके नाम को बदलेंगे? जॉर्ज एवरेस्ट, जिम कॉर्बेट, रानीखेत और नैनीताल के क्लब जो अंग्रेजों की परंपरा से जुड़े हुए हैं। रानीखेत और मसूरी का कैथोलिक चर्च। रावत ने सीएम से नाम बदलने के फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments