Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहल्द्वानी में अब 30 दिसंबर को हो सकती है पीएम मोदी की...

हल्द्वानी में अब 30 दिसंबर को हो सकती है पीएम मोदी की विजय संकल्प रैली

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 24 दिसंबर को हल्द्वानी में प्रस्तावित विजय संकल्प रैली आगे खिसक गई है। अब यह 30 दिसंबर को हल्द्वानी में हो सकती है। उधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के अनुसार रैली की तिथि अभी फाइनल नहीं हुई है, लेकिन इतना तय है कि यह इस माह के आखिर में होगी।

गढ़वाल मंडल के अंतर्गत देहरादून में चार दिसंबर को आयोजित विजय संकल्प रैली के बाद प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने कुमाऊं मंडल में भी प्रधानमंत्री की इसी तरह की रैली के आयोजन का आग्रह राष्ट्रीय नेतृत्व से किया था। इसके बाद रैली के लिए 24 दिसंबर की तिथि तय की गई। विजय संकल्प रैली के लिए हल्द्वानी और रुद्रपुर में पांच स्थान चिह्नित किए गए। रैली के सिलसिले में केंद्र सरकार के अधिकारियों ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए देहरादून आकर चर्चा की थी। बाद में ये तय हुआ कि रैली हल्द्वानी में होगी।

अब प्रधानमंत्री की 24 दिसंबर की हल्द्वानी में होने वाली रैली की तिथि अपरिहार्य कारणों से आगे खिसक गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि जल्द ही नई तिथि तय हो जाएगी।

महाराष्ट्र के राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से उनके डिफेंस कालोनी स्थित आवास में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच सम-सामयिक विषयों पर चर्चा हुई।

कैबिनेट बैठक 24 को

धामी मंत्रिमंडल की बैठक 24 दिसंबर को शाम साढ़े पांच बजे से सचिवालय में होगी। माना जा रहा कि कैबिनेट में आपदा प्रबंधन, शिक्षा, स्वास्थ्य और वन विभाग से संबंधित मसलों पर चर्चा होने के साथ ही कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments