Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहल्द्वानी में साप्ताहिक बंदी आज, लाउड स्पीकर से अपील कर एसडीएम विवेक रॉय...

हल्द्वानी में साप्ताहिक बंदी आज, लाउड स्पीकर से अपील कर एसडीएम विवेक रॉय लोगों को कर रहे जागरुक

हल्द्वानी। कोरोना को लेकर पुलिस-प्रशासन और व्यापारियों के बीच हुई बैठक के बाद शनिवार को हल्द्वानी शहर में साप्ताहिक बंदी की गई। बंदी के दौरान रोजडवेज के पास खुली दुकानों को प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बंद कराया। वहीं एसडीएम विवेक रॉय ने लोगों को जागरुक करने के लिए लाउड स्पीकर से अपील की। पुलिस-प्रशासन और व्यापारियों के बीच हुई बैठक में तय किया गया है कि शनिवार को दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहेंगी। सुबह सात बजे से नौ बजे तक केवल दूध की दुकानें खुलेंगी। दवाएं की दुकानें पूरी दिन खुलेंगी। शनिबाजार भी नहीं लगेगा। शनिबाजार के लिए कोई दूसरा दिन चुनने के लिए कहा गया है। एसडीएम विवेक राय और कार्यवाहक सिटी मजिस्ट्रेट/एसडीएम लालकुआं ऋचा सिंह ने बहुउद्देश्यीय भवन में विभिन्न व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई थी। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की ओर से सुझाव आया है कि कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए एक दिन पूर्ण रूप से बंदी होनी चाहिए। आपसी बातचीत के बाद सहमति बनी कि शनिवार को सिर्फ दूध वितरण के लिए सुबह सात से नौ बजे तक की मोहलत होगी। इसके बाद सभी दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहेंगी। शनिवार को शहर में सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। साथ ही दुकानें बंद कराने की जिम्मेदारी पुलिस और प्रशासन की होगी।

कुमाऊं की सबसे बड़ी मंडी में कोरोना महामारी फैलने से रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती करने का निर्णय लिया है।

मंडी अध्यक्ष मनोज साह ने सभी व्यापारियों से आग्रह किया कि मंडी का पहला लक्ष्य मंडी को खुला रखना है ताकि पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्र के काश्तकारों की मेहनत से पैदा की गई ऊपज मंडी में पहुंचकर सुगमता से विक्रय हो सके।

प्रात: आठ बजे से रोजाना चेकिंग अभियान चलेगा। यह अभियान एसडीएम राय, मंडी सचिव विश्वविजय सिंह देव, मंडी चौकी इंचार्ज दिनेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में चलेगा।

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा ने प्रदेश के समस्त व्यापारियों से अनुरोध किया है कि वे कोरोना संक्रमण के घातक प्रभाव से बचने के लिए अपने आप को सुरक्षित रखें। बिना मास्क लगाए ग्राहकों को सचेत कर उन्हें कोविड के अत्यधिक संक्रामक रोग की जानकारी दें।

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के कुमाऊं मंडल प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा ने मंडल के सभी व्यापारियों से हफ्ते में कम से कम दो दिन का खुद लॉकडाउन किए जाने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments