Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहवाई सेवाओं पर दिख रहा कोहरे का असर, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर नहीं...

हवाई सेवाओं पर दिख रहा कोहरे का असर, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर नहीं पहुंची ये फ्लाइट्स

डोईवाला(देहरादून)। मौसम के बदले मिजाज का असर हवाई सेवाओं पर भी देखने को मिल रहा है। दून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट अब तक कोई भी फ्लाइट नहीं पहुंच पाई है। कम विजिबिलिटी के कारण सुबह दिल्ली और प्रयागराज शहरों से दून आने वाली इंडिगो की दो और स्पाइस जेट की एक फ्लाइट नहीं पहुंच पाई।

उत्तराखंड कोहरा मुश्किलें बढ़ा रहा है। देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर छाए घने कोहरे के कारण सुबह से अब तक कोई भी फ्लाइट एयरपोर्ट नहीं पहुंची है। अमूमन जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सुबह छह बजे से फ्लाइट आनी शुरू हो जाती है, लेकिन आज दस बजे तक कोई भी फ्लाइट एयरपोर्ट नहीं पहुंच पाई। इससे देहरादून से जाने वाले हवाई यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

सर्दियों के सीजन में ये पहला मौका है, जब घने कोहरे के कारण कोई भी फ्लाइट एयरपोर्ट नहीं पहुंची है। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार कोहरे के कारण फ्लाइट में देरी हो रही है। हालांकि, उन्होंने साफ किया है कि अभी तक कोई फ्लाइट रद्द नहीं हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments