Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधहाईप्रोफाईल सैक्स रैकेट का भंडाफोड़- छह गिरफ्तार

हाईप्रोफाईल सैक्स रैकेट का भंडाफोड़- छह गिरफ्तार

देहरादून। संवाददाता। तीर्थनगरी ऋषिकेश में चल रहे सैक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने तीन महिलाओं सहित छह लोगों गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने हजारों की नगदी, मोबाइल फोन व सैक्स वर्धक दवाएं भी बरामद की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल देर रात कोतवाली ऋषिकेश व एंटी ह्यूमन टै्रफिकिंग सेल को सूचना मिली कि गुमानीवाला चीनी गोदाम रोड में एक मकान पर कुछ दिनों से देह व्यापार व्यापार चल रहा है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने उक्त स्थान को चेक किया तो उसे सामने से एक सेन्ट्रो कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने जब उस कार को रोकना चाहा तो कार चालक व साथ बैठी महिला कार छोड़कर भागने लगे, जिस पर उन्हे घेर कर रोका गया। पूछताछ में उसने अपना नाम नारायण पाल पुत्र कलम सिंह निवासी उत्तरकाशी बताया।

बताया कि मैं साथ बैठी महिला को डिमाण्ड पर ले जा रहा था। जिससे मैं जिस्म फरोसी का धन्धा करवाता हॅूं। बताया कि जिस मकान में मैं किराये पर रहता हॅूं, उसमें भी मैं यही काम करवाता हॅूं। अभी भी उसमें दो महिला व दो पुरूष मौजूद है। इस पर पुलिस नारायणपाल व उसकी साथी महिला को साथ लेकर नारायणपाल के कमरे मे गए और वहां मौजूद दो पुरूषों व दो महिलाओं को हिरासत में ले लिया। जिनमें पुरूषों के नाम गोविंद व धर्मपाल बताये जा रहे है। सख्ती से पूछताछ में नारायण ने बताया कि मैं लगभग 5कृ6 माह से देह व्यापार का धन्धा चला रहा हॅूं तथा मैं अपने मोबाईल से लोगो को व्हाटसएप पर लड़कियों के फोटो भेजकर सौदाकर उनकी पसन्द के अनुसार उन्हे सप्लाई किया करता था। पुलिस ने सभी लोगों को सम्बन्धित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments