Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहाथ जोड़कर संतों के बीच पहुंचे विराट-अनुष्‍का, लिया आशीर्वाद

हाथ जोड़कर संतों के बीच पहुंचे विराट-अनुष्‍का, लिया आशीर्वाद

ऋषिकेश: क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्‍नी अनुष्‍का ऋषिकेश पहुंचे हैं। मंगलवार को वह संतों के बीच पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया।

संतों के बीच जाकर उनका आशीर्वाद लिया
क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली और अनुष्‍का मंगलवार को स्वामी दयाराम आश्रम में संतों को दिए गए भंडारे में शामिल हुए। इस दौरान विराट कोहली ने पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ पंक्ति में बैठे संतों के बीच जाकर उनका आशीर्वाद लिया।

डीजीपी अशोक कुमार ने की विराट कोहली से मुलाकात
इससे पूर्व दयाराम आश्रम पहुंचे पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार तथा स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विजय दशमी भी क्रिकेटर विराट कोहली के साथ मुलाकात की। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि जब वह बीएसएफ में डीजी रहे तब विराट कोहली बीएसएफ के ब्रांड एंबेसडर बनाए गए थे।

विराट कोहली को डा. स्वामी राम का साहित्य भेंट किया
इस दौरान बीजेपी ने साधु संतों को आश्रम की ओर से कंबल भी वितरित किए। एसआरएचयू के कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने क्रिकेटर विराट कोहली को डा. स्वामी राम का साहित्य भेंट किया।

रहेजा बिल्डर्स परिवार की ओर से आयोजित किया गया भंडारा
आश्रम में जो भंडारा आयोजित किया गया यह मुंबई के रहेजा बिल्डर्स परिवार की ओर से आयोजित किया गया है। जिसमें रहेजा परिवार के मित्र विराट और अनुष्का शामिल हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments