Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहिंदी साहित्य के जाने-माने साहित्यकार मंगलेश डबराल का निधन

हिंदी साहित्य के जाने-माने साहित्यकार मंगलेश डबराल का निधन

देहरादून।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने आज हिंदी साहित्य के जाने-माने साहित्यकार मंगलेश डबराल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि डबराल का निधन हिंदी साहित्य जगत में अपूरणीय क्षति है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि साहित्यकार मंगलेश डबराल अपनी कविताओं, गद्य और अनुवाद के कारण साहित्य जगत में विशेष पहचान रखते थे।

उनकी प्रसिद्ध रचनाओं में ‘पहाड़ का लालटेन’,’ घर का रास्ता’ जैसे कई साहित्य सम्मिलित थे,

विस् अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल ने कहा कि हिंदी जगत में आज हमने चमकता हुआ सितारा खो दिया।

विधानसभा अध्यक्ष ने उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों एवं शुभचिंतकों को अपनी संवेदना व्यक्त की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments