Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहिमालय की ठंड हवाओं के चलते अक्टूबर के अंत से सर्द होगा...

हिमालय की ठंड हवाओं के चलते अक्टूबर के अंत से सर्द होगा मौसम

हल्द्वानी : कुमाऊं में मौसम शुष्क बना हुआ है। पिछले चार दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। रविवार दोपहर में हल्द्वानी के आसपास आंशिक रूप से बादल छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई। हवा के रुख में धीरे-धीरे बदलाव होना शुरू हो गया है। हिमालय से आने वाली ठंडी हवाएं मैदानी हिस्सों को प्रभावित कर रही हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अक्टूबर अंतिम सप्ताह से सुबह-शाम मौसम हल्का सर्द होने का अनुमान है। हालांकि ठंड का प्रभाव नवंबर में दिखाई देगा।

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन अधिकतम न्यूनतम

हल्द्वानी 30.7 22.7

नैनीताल 22.2 14.3

रुद्रपुर 34.2 21.7

गंगोलीहाट 25.7 14.6

अल्मोड़ा 30.7 15.3

पिथौरागढ़ 28.3 16.2

सिस्टम निष्क्रिय होने से तापमान सामान्य

पिछले एक सप्ताह में बारिश के लिए कोई सिस्टम नहीं बना है। इसका नजीता तापमान पर दिखा है। दिन-रात का तापमान सामान्य के करीब आ गया है। यह स्थिति अक्टूबर अंतिम सप्ताह तक रहने की संभावना है। हल्द्वानी में रविवार को अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री व न्यूनतम 22.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस दौरान आद्रता 100 प्रतिशत रही। इससे उमस भरी गर्मी से राहत रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments