Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहेल्थ वर्कर और फ्रंटलाइन वर्कर के पंजीकरण पर लगी रोक, स्वास्थ्य मंत्रालय...

हेल्थ वर्कर और फ्रंटलाइन वर्कर के पंजीकरण पर लगी रोक, स्वास्थ्य मंत्रालय के संज्ञान में आई गड़बड़ी

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविन पोर्टल पर हेल्थ केयर वर्कर और फ्रंटलाइन वर्कर के पंजीकरण पर रोक लगा दी है। यह रोक कई राज्यों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी होने के बाद लगाई गई है।स्वास्थ्य मंत्रालय में सचिव राजेश भूषण की ओर से सभी राज्यों को एक पत्र भेजा गया है। जिसमें बताया गया है कि हेल्थ केयर वर्कर के लिए 16 जनवरी से वैक्सीनेशन शुरू किया गया था जबकि फ्रंट लाइन वर्कर के लिए वैक्सीनेशन दो फरवरी से शुरू कर दिया गया था। इसके बाद 60 वर्ष से अधिक और 45 से 59 वर्ष आयु वर्ग वालों के लिए एक मार्च से टीकाकरण शुरू किया गया।सरकार ने हेल्थ केयर वर्कर के लिए 25 फरवरी और फ्रंटलाइन वर्कर के लिए छह मार्च तक की तिथि तय की थी। कई राज्यों से मंत्रालय को सूचना मिली कि इसके बाद भी लगातार पंजीकरण कराए गए, जिससे कुछ ही दिनों में हेल्थ केयर वर्कर का डाटाबेस 24 फीसदी बढ़ गया। लिहाजा, हेल्थ केयर वर्कर और फ्रंट लाइन वर्कर की श्रेणी में नए पंजीकरण पर तत्काल रोक लगा दी गई है। अब 45 वर्ष और इससे अधिक आयु वर्ग में पंजीकरण जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments