Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधहॉस्टल में शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले आठ गिरफ्तार, वीकेंड पर घूमने...

हॉस्टल में शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले आठ गिरफ्तार, वीकेंड पर घूमने आये थे देहरादून

देहरादून: क्लेमेनटाउन क्षेत्र में शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ पुलिस की करवाई लगातार जारी है। पुलिस ने हुड़दंग मचाने वाले आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष शिशुपाल राणा ने बताया कि बाहरी राज्यों से लोग घूमने के लिए देहरादून में अपने परिचितों के हॉस्टलों में आ रहे हैं और हुड़दंग मचाते हैं। ऐसे ही पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग टर्नर रोड स्थित एक हॉस्टल में हुड़दंग मच रहे हैं।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया। सभी शराब के नशे में चूर थे। इनमें कुछ छात्र तो कुछ घूमने के लिए आए व्यक्ति शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से हुड़दंग करने वाले, रात में बिना वजह घूमने वाले, शराब पीकर वाहन चलाने वाले, मॉडिफाइड साइलेंसर, काली फिल्म एवं हूटर लगे वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। हुड़दंग करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments