Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहोम क्वारंटाइन का उल्लंघन करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई, ग्राम प्रधानों...

होम क्वारंटाइन का उल्लंघन करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई, ग्राम प्रधानों को दी जाए हर संभव मददः सीएम रावत

सीएम रावत बोले, क्वारंटाइन के उल्लंघन पर हो सख्त कार्रवाई; ग्राम प्रधानों को मिले हर संभव मदद

श्रीनगर । मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड आने वाले प्रवासियों की तादाद बढ़ने से पॉजिटिव केस की संख्या बढ़ी है, लेकिन टीम वर्क और जन सहयोग से इस पर नियंत्रण पा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि होम क्वारंटाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने अफसरों को आदेश दिए कि ग्राम प्रधानों को हर संभव मदद मुहैया कराई जाए।

रविवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत श्रीनगर पहुंचे और मेडिकल कॉलेज का जायजा लेने के साथ कोविड-19 के इलाज की तैयारियों का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महामारी पर नियंत्रण के लिए जरूरी है कि विभाग आपस में तालमेल बनाएं। जनता को जागरूक कर उनका सहयोग लें। उन्होंने कहा कि नए परिदृश्य में चुनौतियां बढ़ी हैं और प्रदेश सरकार इनसे निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। कहा कि बाहर से आ रहे प्रवासियों की मानकों के अनुसार टेस्टिंग की जाए और सेनेटाइजेशन का पूरा ध्यान दें। कहा कि गरीबों और प्रवासियों के लिए राशन की कमी नहीं होने दी जाएगी।

इससे पहले मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. चंद्रमोहन सिंह रावत ने मुख्यमंत्री को कोविड-19 से बचाव को लेकर किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। प्राचार्य ने बताया कि बेस अस्पताल की बैड क्षमता 500 से बढ़ाकर 700 कर दी गई है। इसमें से 200 बैड कोरोना मरीजों के लिए हैं। भारत सरकार के दिशा निर्देशों और आइसीएमआर के मानकों के अनुसार कोविड-19 को लेकर तैयारियां की गयी हैं। प्राचार्य के वित्तीय समस्या पर स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने कहा कि 20 लाख रुपए तक के वित्तीय अधिकार विभागाध्यक्षों को दिए गए हैं।

पौड़ी के जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल ने बताया कि बेस अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में जिला योजना के तहत कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी उपस्थित थे। इस दौरान मेडिकल कालेज के सुरक्षा गार्डों और कर्मचारियों की ओर से 16-16 हजार के दो चेक मुख्यमंत्री को राहत कोष में दिए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments