Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्ड1 मई से 18 साल से अधिक उम्र के हर शख्स को...

1 मई से 18 साल से अधिक उम्र के हर शख्स को लगेगी कोरोना वैक्सीन

देश में कोरोना वायरस संक्रमण से बिगड़ते हालात के बीच केंद्र सरकार ने सोमवार को टीकाकरण को लेकर बड़ी घोषणा की है। इसके तहत सरकार 1 मई से देश में कोरोना वैक्‍सीन टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू करने जा रही है। इसमें 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोग कोविड 19 वैक्‍सीन लगवाने के पात्र होंगे। केंद्र सरकार का यह फैसला दवा कंपनियों और टॉप डॉक्‍टर्स के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोमवार को हुई बैठक के बाद आया है।

सरकार का कहना है कि विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण में टीकों की खरीद और टीका लगवाने की पात्रता में ढील दी जा रही है। सरकार की ओर से कोरोना वैक्‍सीन बनाने वाली कंपनियों को उनकी 50 प्रतिशत तक आपूर्ति पहले घोषित किए गए दाम पर राज्य सरकारों और खुले बाजार में बेचने का अधिकार दिया गया है।

राज्य सरकारों को अधिकार दिया गया है कि वे अतिरिक्त वैक्सीन की डोज निर्माताओं से ले सकेंगी। इसके अलावा 18 साल के ऊपर के लोगों को वैक्सीन देने की छूट भी है। 1 मई से खुले बाजार में वैक्सीन उपलब्ध होगी लेकिन टीका लेने के लिए प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। जिसके तहत कोविन प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर्ड करना होगा।

कोरोना वैक्सीन पहले फ्रंटलाइन वर्कर्स, हेल्‍थ वर्कर्स और 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को लगाई गई थी। इसके बाद 45 साल की उम्र से अधिक के लोगों को टीका लगाया जा रहा है। सरकार का कहना है कि यह व्‍यवस्‍था ऐसे ही चलती रहेगी।

डॉक्‍टर्स और दवा कंपनियों के साथ बैठक में पीएम मोदी ने कहा है कि कोविड-19 महामारी छोटे शहरों में भी तेजी से फैल रही है। ऐसी जगहों पर संसाधनों को उन्नत करने के प्रयास तेज करने की आवश्यकता है। उन्‍होंने डॉक्‍टर्स से लोगों को कोविड-19 पर अफवाहों के प्रति जागरूक करने को कहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments