Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्ड10 अक्‍टूबर से पहले भारी बारिश का अलर्ट, यमुनोत्री हाईवे खुला, गंगोत्री...

10 अक्‍टूबर से पहले भारी बारिश का अलर्ट, यमुनोत्री हाईवे खुला, गंगोत्री राजमार्ग अभी भी बंद

देहरादून: उत्तराखंड में वर्षा का क्रम कुछ धीमा जरूर पड़ा है, लेकिन दुश्‍वारियां कम नहीं हो रही हैं। चारधाम यात्रा मार्ग बार बार बंद हो रहा है। वहीं यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू बैंड के पास शुक्रवार सुबह 37 घंटे बाद सुचारू हो पाया है। गंगोत्री हाईवे अभी भी बंद पड़ा हुआ है। जिससे यहां यात्रियों के कई वाहन फंसे हुए हैं।

इस बार प्रदेश में मानसून ने दस्तक भी विलंब से ही दी थी। इस बार 29 जून को उत्तराखंड में मानसून पहुंचा था। मौसम विभाग के अुनसार मानसून प्रदेश से 10 अक्टूबर के आसपास लौट सकता है। इससे पहले पांच अक्टूबर के बाद भारी वर्षा के एक-दो दौर हो सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments