Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादून10 नवंबर से तीन महीने तक दून से ठप रहेगा ट्रेनों का...

10 नवंबर से तीन महीने तक दून से ठप रहेगा ट्रेनों का संचालन

प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून। 10 नवंबर से तीन महीने के लिए दून स्टेशन से ट्रेेनों का संचालन ठप रहेगा। इसी व्यवस्था के तहत इंदौरी एक्सप्रेस और काठगोदाम एक्सप्रेस आज दून स्टेशन से रवाना नहीं होगी। इसके अलावा आज प्रयागराज (इलाहाबाद) से आने वाली लिंक एक्सप्रेस भी यहां नहीं आएगी। दून स्टेशन पर प्लेटफार्म विस्तार और यार्ड री मॉडलिंग कार्य के चलते 10 नवंबर से तीन महीने के लिए ट्रेनों का संचालन पूरी तरह ठप रखा जाएगा। इसी क्रम में आज और शनिवार को दून से चलने वाली इंदौरी एक्सप्रेस को आठ और नौ नवंबर को दून से रवाना नहीं किया जाएगा।

मुख्यालय से मिले आदेश

इसी तरह, प्रयागराज से आने वाली लिंक एक्सप्रेस का संचालन भी आज अलीगढ़ तक ही होगा। इसके चलते आज से काठगोदाम एक्सप्रेस भी रवाना नहीं की जा सकेगी।

दरअसल, प्रयागराज से आने वाली लिंक एक्सप्रेस का दून स्टेशन पहुंचने का निर्धारित समय दोपहर 1.10 बजे है। लिंक एक्सप्रेस को ही काठगोदाम एक्सप्रेस बनाकर रात 11.25 बजे काठगोदाम के लिए रवाना किया जाता है। इसलिए आज काठगोदाम एक्सप्रेस को रवाना नहीं किया जा सकेगा। एडिशनल स्टेशन सुप्रीटेंडेंट सीताराम सोनकर ने बताया कि इस बारे में मुख्यालय से आदेश मिल गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments