Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्ड10 हजार का इनामी बदमाश दक्षिण भारत से गिरफ्तार

10 हजार का इनामी बदमाश दक्षिण भारत से गिरफ्तार

देहरादन। स्पेशल टास्क फोर्स ने 10 हजार के इनामी बदमाश को दक्षिण भारत से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश मुजफ्फरनगर का शातिर अपराधी व उत्तराखंड से 10 का इनामी बदमाश पिछले चार साल से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ लूट और चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। स्पेशल टास्क फोर्स के इंस्पेक्टर जवाहरलाल को सूचना मिली थी कि बदमाश जान मोहम्मद दक्षिण भारत में कहीं छुपा हुआ है। टीम कुछ दिन से बदमाश की रेकी कर रही थी। इस दौरान पता लगा कर बदमाश तमिलनाडु के कृष्णागिरी के होसुर ग्राम में नाम बदलकर रह रहा है। टीम ने छापेमारी की कार्रवाई करते हुए बदमाश को गिरफ्तार किया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments