Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्ड10 नवंबर को कांग्रेस का मुख्यमंत्री की विधानसभा में हल्ला बोल प्रितम...

10 नवंबर को कांग्रेस का मुख्यमंत्री की विधानसभा में हल्ला बोल प्रितम सिंह के नेतृत्व में होगी विशाल ट्रैक्टर रैली

मोदी सरकार द्वारा बनाये गए तीन किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ कांग्रेस का किसानों के समर्थन में तब तक आंदोलन जारी रहेगा जब तक केंद्र इन काले कानूनों को वापस नहीं ले लेता यह बात आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कही। उन्होंने कहा कि आगामी 10 नवंबर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की विधानसभा डोईवाला में विशाल ट्रैक्टर रैली के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ता किसान विरोधी कानूनों के विरोध में हल्ला बोलेंगे। श्री धस्माना ने कहा कि मोदी व त्रिवेंद्र सरकार ने किसानों को धोखा देने का कम किया है , उन्होंने कहा कि 2017 में विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के किसानों को आश्वस्त किया था कि अगर राज्य में डबल इंजिन की सरकार बनेगी तो किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा किन्तु आज पौने चार साल से उत्तराखंड के किसान पीएम के उस वादे के पूरा होने का इंतज़ार कर रहे हैं और कर्ज से परेशान किसान 72 वर्षों में पहली बार आत्महत्या के लिए मजबूर हुए हैं और त्रिवेंद्र सरकार के पौने चार साल के कार्यकाल में दर्जनों किसान आत्महत्या कर चुके हैं। श्री धस्माना ने कहा कि किसानों की दुर्दशा व गन्ना किसानों के भुगतान की लड़ाई कांग्रेस ने मजबूती से लड़ी है और अब पार्टी मोदी सरकार के द्वारा बनाये गए काले कानूनों के खिलाफ किसानों के साथ खड़ी है। श्री धस्माना ने बताया कि 10 नवंबर को होने वाली ट्रैक्टर रैली का संयोजन परवा दून के जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने तैयारियों की जानकारी देते हुए रैली ऐतिहासिक होने का दावा किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments