Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डविश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत की हार पर वीरेंद्र सहवाग का बयान,...

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत की हार पर वीरेंद्र सहवाग का बयान, बोले- ‘अश्विन को न खिलाना बड़ी भूल’

देहरादून: पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग सोमवार को देहरादून में हैं। वह यहां एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारतीय टीम की हार के कारणों पर विचार रखे। कहा कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में आर अश्विन को न खिलाना बड़ी भूल थी।

अश्विन विश्व के नंबर एक टेस्ट गेंदबाज हैं और बल्लेबाजी में भी सक्षम हैं। आस्ट्रेलिया ने नाथन लियोन को टीम में शामिल किया और उनका प्रदर्शन भी शानदार रहा। इसके अलावा भारतीय बल्लेबाजों ने टेस्ट मैच में जल्दबाजी की। 30-35 रनों पर बल्लेबाजों ने विकेट गवां दिए।

वीरेंद्र सहवाग ने टास जीतकर गेंदबाजी चुनने के निर्णय को सही बताया। कहा कि उस वक्त मौसम के मिजाज को देखते हुए रोहित शर्मा ने यह निर्णय लिया था। बल्लेबाजी पर सहवाग ने कहा कि शुभमन गिल का फेल होना चिंता का विषय नहीं है। हर मैच में रन बनाने की उम्मीद करना बेइमानी है। शुभमन अनुभव के साथ और बेहतर हो जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments