Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डटिहरी के पर्वतारोही रोहित भट्ट ने राज्यपाल से की भेंट, बताया युवाओं...

टिहरी के पर्वतारोही रोहित भट्ट ने राज्यपाल से की भेंट, बताया युवाओं का प्रेरणास्त्रोत

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से बुधवार को राजभवन में रोहित भट्ट ने भेंट की। रोहित भट्ट टिहरी गढ़वाल के युवा पर्वतारोही हैं। वे विश्व की सबसे ऊँची पर्वत चोटियों में शामिल तीसरी व अफ्रीका की सबसे ऊँची चोटी माउंट किलिमंजारो पर इस वर्ष जनवरी में 361 फिट का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर रिकॉर्ड बनाने वाले पहले पर्वतारोही बने हैं। उन्होंने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर 101 फीट लंबा तिरंगा फहराकर भी विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

उन्होंने बताया की अक्टूबर में दक्षिणी अमेरिका की चोटी आरोहण के लिए चयन हुआ है। राज्यपाल ने युवा पर्वतारोही रोहित भट्ट को युवाओं का प्रेरणास्त्रोत बताते हुए अफ्रीका और यूरोप की सबसे ऊँची चोटियों को फतह करने और वहां राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिये उन्हें बधाई दी। उन्होंने रोहित भट्ट को इस अभियान हेतु हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments