Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्ड11 वर्षीय बच्चे के अपहरण के मामले लोगों में उबाल, टायरों को...

11 वर्षीय बच्चे के अपहरण के मामले लोगों में उबाल, टायरों को किया आग के हवाले, लगाया जाम

देहरादून : कावली रोड क्षेत्र में 11 वर्षीय बच्चे का अपहरण के मामले में स्वजनों व स्थानीय लोगों का सब्र सोमवार को जवाब दे गया। गुस्‍साए स्वजनों व स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर टायरों को आग लगा दी। पुलिस द्वारा स्वजनों से वार्ता के बाद लोगों को हटाकर ट्रैफिक को खुलवाया गया।

14 जुलाई से लापता है कृष

स्वजनों ने बताया कि बीते 14 जुलाई को उनका बच्चे कृष का किसी ने अपहरण कर लिया था। शहर कोतवाली को तहरीर देने के वाबजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

बच्चे की तलाश की जा रही है : पुलिस

वह लगातार पुलिस चौकी व कोतवाली के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। शहर कोतवाल विद्या भूषण नेगी ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज की जा चुकी है। बच्चा कैमरे में अकेला ही जाता दिख रहा है। बच्चे की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments