Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्ड11 से होगा दून-वारसणसी जनता एक्सप्रेस का संचालन

11 से होगा दून-वारसणसी जनता एक्सप्रेस का संचालन

बरेली। वाराणसी-बरेली- देहरादून जाने वाले यात्रियों के लिए यह खबर राहत देने वाली है। कोरोना संकट के चलते पिछले साल 22 मार्च से बंद देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस के संचालन को रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। ट्रेन का संचालन 11 जनवरी से किया जाएगा।

जनता एक्सप्रेस के संचालन से देहरादून से मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, वाराणसी जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। देहरादून के स्टेशन अधीक्षक (परिचालन) सीताराम शंकर ने बताया कि रेलवे बोर्ड की ओर से ट्रेन को संचालित किए जाने को हरी झंडी दे दी गई है। जनता एक्सप्रेस 10 जनवरी को वाराणसी से देहरादून के लिए संचालित की जाएगी। जबकि, 11 जनवरी को दून से वाराणसी के लिए रवाना किया जाएगा।

बता दें कि उत्तर रेलवे की ओर से महाकुंभ के मद्देनजर देहरादून से संचालित होने वाली देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस, देहरादून-प्रयागराज लिंक एक्सप्रेस, देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस, देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस, देहरादून-उज्जैन एक्सप्रेस, देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनों के संचालन को लेकर प्रस्ताव भेजा गया था। फिलहाल रेलवे बोर्ड ने देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस के संचालन को मंजूरी दी है। बता दें कि फिलहाल देहरादून रेलवे स्टेशन से देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी और जनशताब्दी के अलावा देहरादून-प्रयागराज लिंक एक्सप्रेस, देहरादून-पुरानी दिल्ली मसूरी एक्सप्रेस, देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस, देहरादून-काठगोदाम जनशताब्दी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments