मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज राज्य के लगभग 220 चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में पिछले चार वर्षों में 24 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिल चुकी है, जो रोजगार के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है। राज्य सरकार का प्रयास है कि पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से योग्य युवाओं को रोजगार के अवसर दिए जाएं।
मुख्यमंत्री द्वारा नकल विरोधी कानून लागू किए जाने के बाद से राज्य में प्रतियोगी परीक्षाएं पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो रही हैं। सरकार का कहना है कि इस कानून से ईमानदार और परिश्रमी युवाओं को उनके परिश्रम का उचित फल मिल रहा है।
प्रदेश सरकार का लक्ष्य आने वाले समय में भी युवाओं को अधिक से अधिक अवसर प्रदान कर राज्य को सुशासन और रोजगार के क्षेत्र में अग्रणी बनाना है।

