Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनउत्तराखंड: एक साल बाद फिर से छात्रसंघ चुनाव, छात्रों में जबरदस्त उत्साह

उत्तराखंड: एक साल बाद फिर से छात्रसंघ चुनाव, छात्रों में जबरदस्त उत्साह

उत्तराखंड के सबसे बड़े महाविद्यालय डीएवी पीजी कॉलेज में अध्यक्ष पद का मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। जहां एक ओर मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है, वहीं असली टक्कर नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के बीच है। कॉलेज में कुल 4756 छात्राएं और 4285 छात्र मतदान करेंगे। इसके लिए 16 बूथ बनाए गए हैं — आठ छात्राओं और आठ छात्रों के लिए।

डीबीएस पीजी कॉलेज में 32 प्रत्याशी मैदान में
डीबीएस (पीजी) कॉलेज में छात्रसंघ के छह पदों के लिए 32 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां 1588 छात्र-छात्राएं मतदान करेंगे। कॉलेज प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली हैं।

एमकेपी पीजी कॉलेज में 12 प्रत्याशियों की टक्कर
महिला महाविद्यालय एमकेपी पीजी कॉलेज में अध्यक्ष सहित कुल छह पदों पर 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। यहां 1358 छात्राएं अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगी। मतदान के लिए कॉलेज में चार कक्षों में बूथ स्थापित किए गए हैं।

राजकीय महाविद्यालयों में भी दिखा उत्साह
राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मालदेवता रायपुर और राजकीय महाविद्यालय में 1071 छात्र-छात्राएं 12 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इन कॉलेजों में भी चार-चार कक्षों में मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

कड़ी सुरक्षा और शांतिपूर्ण मतदान की तैयारी
जिला प्रशासन और कॉलेज प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments