Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्ड12 जुलाई तक कई जिलों में बारिश के आसार, यलो अलर्ट जारी...

12 जुलाई तक कई जिलों में बारिश के आसार, यलो अलर्ट जारी  

देहरादून। उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ तक पिछले कई दिनों से जबरदस्त गर्मी का सामना कर रहे लोगों के लिए खबर राहत देने वाली है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आज से 12 जुलाई तक राजधानी देहरादून के अलावा पौड़ी, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, टिहरी, उत्तरकाशी, चंपावत जैसे जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। 

वहीं, शनिवार से सोमवार तक के लिए देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, टिहरी, उत्तरकाशी, चंपावत जैसे जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं के लिहाज से सारे एहतियाती कदम उठाए जाने की जरूरत बताई है। साथ ही नदियों, नालों के किनारे बसेे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की भी जरूरत है। 

जहां तक राजधानी देहरादून के आसपास के इलाकों का सवाल है तो मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार को तेज गर्जना के साथ कई दौर की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहेगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments