Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्ड12 सूत्री मांग को लेकर प्रदेश प्रधान संगठन ने किया सीएम आवास...

12 सूत्री मांग को लेकर प्रदेश प्रधान संगठन ने किया सीएम आवास कूच

देहरादून। सोमवार को 12 सूत्री मांग को लेकर प्रदेश प्रधान संगठन ने गांधी पार्क से मुख्यमंत्री आवास के लिए कुच किया। पुलिस ने हाथीबड़कला चैक में प्रदर्शन कर रहे प्रधानों को बलपूर्वक रोका। इस दौरान प्रधान संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने मांग की कि जब तक मुख्यमंत्री कार्यालय से कोई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रधानों को रोकने के लिए थाना रायपुर डालनवाला कोतवाली और कोतवाली तीन थानों की पुलिस हुई थी। सीओ सिटी व सीओ डालनवाला भी मौके पर मौजूद रहे।

प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल ने कहा कि 21 सितंबर से शुरू हुए धरने में हर जिले से ग्राम प्रधान शामिल हुए, लेकिन सरकार ने उनकी सुध नहीं ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रधान संगठन की 12 सूत्रीय मुख्य मांगों में जल जीवन मिशन में कार्यदायी संस्था ग्राम पंचायत को बनाया जाए। योजना में ठेकेदारी प्रथा को समाप्त कर मिशन के अंतर्गत बनने वाली योजना की राशि, परियोजना की देखरेख व योजना के निर्माण में पूर्ण रूप से ग्राम प्रधान का हस्तक्षेप रखा जाए व ग्राम प्रधानों को विश्वास में लेकर योजना निर्माण किया जाए। मनरेगा में वर्तमान वर्ष में कार्य दिवस 100 दिन प्रति परिवार से बढ़ाकर 200 दिन प्रति परिवार किया जाए। वहीं, मनरेगा कार्य में श्रमिकों की मजदूरी बढ़ाने की मांग की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments